प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ में जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। महाकुंभ जाने के लिए रेलवे ने टूंडला से अप और डाउन की 20 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाईं हैं। इन ट्रेनों से चलने से टूंडला ही नहीं मथुरा, आगरा, एटा व फिरोजाबाद के तीर्थ यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
रेल प्रशासन प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ को लेकर पूरी तरह सजग है। कुंभ मेला में आने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तमाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। टूंडला स्टेशन की महत्ता को देखते हुए रेलवे ने टूंडला से अप व डाउन की 20 ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें पिछले दिनों शुरू की गई हैं, जो प्रतिदिन व दिनवार चल रहीं हैं। यह ट्रेनें एक मार्च तक चलेंगीं। इन ट्रेनों के चलने महाकुंभ में जाने वाले रेलयात्रियों को खासा लाभ मिलेगा।
टूंडला से अप और डाउन में चलने वाली ट्रेनें
रेलवे टूंडला से ट्रेन नंबर 03022 टूंडला-हावड़ कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 03024 टूंडला से हावड़ा, ट्रेन नंबर 03026 टूंडला से हावड़ा, ट्रेन नंबर 03030 टूंडला से हावड़ा, ट्रेन नंबर 08057 टूंडला से टाटा, ट्रेन नंबर 08068 टूंडला से रांची, ट्रेन नंबर 05612 टूंडला से कामाख्या, ट्रेन नंबर 05812 टूंडला से ईंटानगर, ट्रेन नंबर 08426 टूंडला से बनारस, ट्रेन नंबर 08418 टूंडला से पुरी के लिए चलेंगी। वहीं अप में ट्रेन नंबर 03021 हावड़ा से टूंडला, ट्रेन नंबर 03023 हावड़ा से टूंडला, ट्रेन नंबर 03025 हावड़ा से टूंडला, ट्रेन नंबर 03029 हावड़ा से टूंडला, ट्रेन नंबर 08057 टाटा से टूंडला, ट्रेन नंबर 08067 रांची से टूंडला, ट्रेन नंबर 05611 कामाख्या से टूंडला, ट्रेन नंबर 05811 ईंटानगर से टूंडला, ट्रेन नंबर 08425 बनारस से टूंडला, ट्रेन नंबर 08417 पुरी से टूंडला, ट्रेन नंबर 08313 तितलागढ़ से टूंडला के लिए चलेंगी।