फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 27 वार्डों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम कार्यकारिणी में एक्शन प्लान पेश करने के बाद नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने मंगलवार सुबह से 27 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शहर के 27 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसकी मॉनीटरिंग के लिए एक अधिकारी नामित किया गया है, वहीं हर सात वार्ड पर एक नोडल अधिकारी मॉनीटरिंग करेंगे और शाम चार बजे तक निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव को सौंपेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान वार्डों में नाली सफाई कार्य, गलियों और सड़कों की सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, खाली प्लॉटों की सफाई, शाम को हर वार्ड में फॉगिंग, सार्वजनिक शौचालय की सफाई का काम किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसकी सूची सभी सेनेटरी इंस्पेक्टरों को भेज दी है। मॉनीटरिंग करने वाले अधिकारियों को प्रारूप दिया गया है, जिसमें वार्ड की सफाई व्यवस्था, शौचालय की स्थिति, नालियों, झाडू, कर्मचारियों की उपस्थिति, क्षेत्रीय जनता से फीडबैक और मलिन बस्तियों में सफाई पर रिपोर्ट देनी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें