फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहनों पर डीएम की सख्ती: सुबह स्कूल खुलने के वक्त होगी चेकिंग, अनफिट वाहन मिले तो होगी कार्रवाई

Sat, 22 Aug 2026 12:22 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में स्कूल खुलने के समय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। फिटनेस, क्षमता, अग्निशमन उपकरण और चालक की पात्रता की जांच होगी। जिले में 1421 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें अब तक 140 के चालान और 37 को सीज किया जा चुका है। 72 अनफिट वाहनों का भौतिक सत्यापन अभी लंबित है।
विज्ञापन
डीएम मनीष बंसल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सुबह स्कूल खुलने के समय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के आदेश दिए। उन्होंने निजी वैन या अभिभावकों के समूह के अनुबंधित वाहनों की फिटनेस, क्षमता, अग्निशमन उपकरण और चालक की पात्रता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत 25 अगस्त तक चलाए जा रहे सघन अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्पष्ट किया कि अनफिट स्कूली वाहन किसी भी हाल में सड़कों पर संचालित न हों। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले के 412 स्कूलों के तहत कुल 1421 वाहन पंजीकृत हैं। अब तक अभियान में 140 वाहनों का चालान किया गया है और 37 वाहनों को सीज किया है।

10 अगस्त की सूची में शामिल 79 अनफिट वाहनों में से 7 की फिटनेस पूरी हो चुकी है, जबकि 72 वाहनों का सत्यापन लंबित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लंबित 72 वाहनों का परिवहन विभाग मौके पर भौतिक सत्यापन करे। यदि कोई अनफिट वाहन सड़क पर चलता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। विद्यालय प्रबंधन भी सक्रिय भूमिका निभाए। चालकों और सीज किए गए वाहनों की विद्यालयवार सूची तैयार कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, एआरटीओ आलोक अग्रवाल, डीआईओएस (बालिका) विश्वप्रताप सिंह सहित कई विद्यालयों के संचालक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें