फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों की रोकथाम को कल से चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एक मार्च से 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को अभियान की सफलता के लिए सीडीओ की अध्यक्षता बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही 10 अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

सीडीओ ईशा प्रिया ने संचारी रोग रोकथाम के लिए सोमवार से शुरू होने वाले विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। सीडीओ ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके अनुसार संचारी रोगों की रोकथाम के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मलिन बस्तियों में विशेष ध्यान दिया जाए।
मलिन बस्तियों से विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक करें। बैठक में सीएमओ डॉ. एके पांडेय, एडीपीआरओ रोहित कुमार, जिला समन्वयक मनरेगा पीसी राय, संजीव पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रवींद्र सिंह गौर, जिले के सभी ग्राम पंचायत अधिकारी और एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये विभाग करेंगे अभियान में सहयोग
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, स्वच्छत भारत मिशन, सिंचाई विभाग, सूचना विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें