फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दलित महासम्मेलन में भीड़ जुटाने में लगे सपाई

Fri, 13 Nov 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़/किरावली। आगरा के जीआईसी मैदान में 15 नवंबर को होने वाले दलित महासम्मेलन के लिए बृहस्पतिवार को सपा नेताओं ने खेरागढ़ और किरावली में भीड़ जुटाने के लिए बैठक और जनसंपर्क किया।
विज्ञापन


खेरागढ़ में सपा नेता लाला अस्थाना के गोदाम पर हुई बैठक में नवनियुक्त प्रदेश सचिव पिंकी त्यागी और हाकिम सिंह कुशवाह ने जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों के साथ संगठन की तैयारियों पर चर्चा की। नेताओं ने कहा कि महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सोनू त्यागी, शिशुपाल सिंह सिकरवार, अमित बघेल,रहीसुद्दीन,राजेश अग्रवाल, लाला अस्थाना, राजेंद्र बघेल आदि रहे। वहीं, किरावली में दलित बस्तियों में जाकर लोगों से संपर्क किया गया। इस मौके पर चौधरी गुड्डू कुरैशी रहीस पाल सिंह चाहर, जीशान अहमद, रहीस कुरैशी, सुलेमान अहमद, शादाब अहमद, देवेंद्र शर्मा, जाबिद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें