कासगंज में सपा की बैठक में मौजूद सपाई ।
कासगंज। समाजवादी पार्टी की बैठक शुक्रवार को आवास विकास स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। इसमें सेक्टर प्रभारी एवं जोनल प्रभारी के बूथों की समीक्षा की गई। सांसद ने प्रत्येक सेक्टर प्रभारी को सक्रियता बढ़ाते हुए बूथ को मजबूत करने के कहा। उन्होंने 2022 तथा 2027 के चुनावों में हारे गए बूथों को सक्रियता बढ़ाने व मजूबत किया करने पर जो दिया। सांसद देवेश शाक्य ने कहा 2022 तथा 2027 में जो हारे हुए बूथ हैं उनको मजबूत करने के लिए प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर प्रभारी अपनी सक्रियता को बढ़ाएं। जोनल प्रभारी का दायित्व के लगातार सेक्टर प्रभारियों की निगरानी कर जिला स्तर पर अपनी रिपोर्ट भेजें। पटियाली विधायक नादरा सुल्तान ने कहा पीडीए बैठक लगातार कराई जाए। ताकि सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर भूमिका निभाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष जिला फ्रंटल अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारी द्वारा बूथ पर जाकर सक्रियता बढ़ाकर वोट बढ़वाएं।समीक्षा बैठक को पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, हसरत उल्ला शेरवानी, पूर्व विधायक जीनत खान, चाहत मियां, सत्तन शाक्य ने भी संबोधित किया।