फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस की साप्ताहिक परेड में एसपी ने भी लगाई दौड़

Fri, 06 Jun 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में परेड के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ दौड़ लगातीं एसपी अंकिता शर्मा।
विज्ञापन
कासगंज। शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस परेड का आयोजन किया गया। परेड का एसपी अंकिता शर्मा ने निरीक्षण किया। इसके अलावा पुलिस लाइन में मैस का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए फिजिकल एक्टिविटी करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ दौड़ भी लगाई। एसपी ने कहा कि अनुशासन का पुलिसकर्मी हमेशा ध्यान रखें। उन्होंने साप्ताहिक परेड में पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाई और बैरक, मैस व पुलिस लाइन के कार्यालयों का निरीक्षण किया। मैस में भोजन की गुणवत्ता भी चेक की गई। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त भोजन मेस में प्रतिदिन तैयार किया जाए और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें