फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उपचुनाव में सपा की होगी प्रचंड जीत

Tue, 20 Aug 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। सोमवार की देर शाम विधायक शिवपाल सिंह यादव करहल पहुंचे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष चंद्र यादव के आवास पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि उपचुनाव मे समाजवादी पार्टी की प्रचंड जीत होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। डबल इंजन की सरकार से जनता को कोई फायदा नहीं मिला है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार में परेशान हो रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। प्रदेश में पुलिस अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। महिला संबंधी अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को आइना दिखा चुकी है। उपचुनाव में भी ऐसा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें