फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांवड़ रूट का निरीक्षण कर एसपी ने परखी व्यवस्था

Wed, 28 Jun 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। 4 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो रहा है। इसी के साथ ही कांवड़ मेला शुरू हो जाएगा। कांवड़ मेला को देखते हुए पुलिस प्रशासन अभी से व्यवस्थाओं की तैयारियों में जुटा है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बुधवार को कांवड़ियों के रूट का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। वहीं पार्किंग स्थल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कासगंज-बदायूं मार्ग पर जिले की सीमा तक पहुंचकर एसपी ने व्यवस्थाओं को देखा। यहां कछला चौकी पुलिस को रूट डायवर्जन और पार्किंग के बारे में बताया गया। उन्होंने लहरा गंगाघाट पर जाकर भी कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को देखा। पुलिस के द्वारा की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। लहरा से पहले बनाए गए पार्किंग स्थानों को भी देखा। इसके अलावा बाईपास मार्ग पर भी कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान को पार्किंग स्थल व्यवस्थित तरीके से बनवाने के निर्देश दिए। वहीं यातायात पुलिस को रूट डायवर्जन व्यवस्था के बारे में ब्रीफ किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें