फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसएन की बदहाली पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
फतेहाबाद रोड पर एसएन में बदहाल व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता स्त्रोत दल
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार, दलाली, मरीजों के शोषण और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के आरोप लगाते हुए मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने फतेहाबाद रोड पर प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय से मंडलायुक्त कार्यालय तक मार्च निकाल रहे सपाइयों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। आगे न बढ़ पाने पर सपाइयों ने सड़क पर ही धरना दिया और एसीपी ताज सुरक्षा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों और अव्यवस्थाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। आरोप लगाया कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए दो से तीन महीने बाद की तारीख मिल रही है। गंभीर मरीजों को सीटी स्कैन के लिए इंतजार करना पड़ता है। प्रसूति वार्ड में परिजन पर बाहर से दवाइयां और सामान लाने का दबाव बनाया जाता है। इसके अलावा अवैध पार्किंग वसूली और जर्जर भवनों के कारण मरीजों की जान खतरे में है।

सपा ने ज्ञापन के माध्यम से सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज से न्यायिक जांच कराने, दलालों व भ्रष्ट कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने और जांचें 24 घंटे में उपलब्ध कराने की मांग की है। पार्टी ने सात दिन बाद डीएम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। इस दौरान प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी, पूर्व पार्षद दल नेता राहुल चौधरी, पुष्पेंद्र शर्मा, मीना दिवाकर, सोमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें