फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राम के नाम पर घमंड करने वालों को अयोध्या ने जवाब दिया, दलित सम्मेलन में सपा सांसद ने घेरी भाजपा

Mon, 16 Nov 2026 09:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जीआईसी मैदान में दलित सम्मेलन के दौरान सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर आरक्षण और दलितों के उत्पीड़न को लेकर निशाना साधा। अयोध्या लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने भाजपा के दावों पर सवाल उठाए और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को 50 सीटें भी न मिलने का दावा किया।
 
विज्ञापन
सपा सांसद अवधेश प्रसाद - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जीआईसी मैदान में रविवार को आयोजित दलित सम्मेलन में अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अयोध्या लोकसभा चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग यह घमंड करते थे कि वे राम को लाए हैं, सामान्य सीट पर सपा की जीत ने उनका भ्रम तोड़ दिया। कहा कि भगवान राम अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद को लाए हैं।
विज्ञापन


सपा सांसद ने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। आरोप लगाया कि वर्तमान शासन में डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकार और दलितों का आरक्षण खतरे में है। दलितों व कमजोर वर्गों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार को हटाने की ताकत केवल अखिलेश यादव और सपा में है।

आगरा को पार्टी के लिए शुभ बताते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने जब भी यहां सम्मेलन किया, सपा सत्ता में आई। उन्होंने दावा किया कि आगरा से चली बदलाव की पछुआ हवा पूरब तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें