फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों विधानसभा सीटों पर सपा करेगी कब्जा

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव का स्वागत करते सपा नेता और पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी काबिज होगी। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गांव-गांव समाजवादी पार्टी की विचारधारा को पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। यह बातें समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने मंगलवार को कहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, महासचिव रामनरायन बाथम प्रधानाचार्य, उपाध्यक्ष मनोज यादव सदस्य जिला पंचायत का स्वागत किया गया। विधायक सदर राजकुमार उर्फ राजू यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा शासन में त्रस्त हो चुकी है। सरकार का जायज विरोध करने पर रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, केसी यादव, दीपसिंह पाल, खुमान सिंह वर्मा, आशुतोष यादव उर्फ बिल्लू, विश्वनाथ प्रजापति, नृप चौधरी, बाला यादव, ज्योति मैसी, रेनू कटारिया, गीता यादव, रेखा यादव, मंजू यादव, अवनेंद्र यादव मौजूद रहे।
2022 में सपा राज्य में सरकार बनाएगी: एमएलसी
करहल। एमएलसी अरविंद प्रताप यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले में पार्टी संगठन मजबूत होगा और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में सपा जिले की चारों सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि सपा नेतृत्व ने जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखकर ये कदम उठाया है। अब ये जिम्मेदारी नई इकाई की होगी कि वह सपा नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जुझारू संघर्ष करे। एमएलसी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। प्रदेश की जनता की उम्मीद सपा बनी हुई है। 2022 में सपा प्रचंड बहुमत से राज्य में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें