फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी हैक करके की गई टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की आईडी हैक करके पूर्व सांसद के खिलाफ टिप्पणी की गई। जानकारी होने पर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रजापति संगठन के पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। एसपी को दिए गए ज्ञापन में कहा उनके कार्य को देखते हुए समाज के कुछ लोग कई दिनों से उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
इसी के चलते हरवीर सिंह गोला निवासी संसारपुर ने उनकी आईडी हैक करके पूर्व संासद तेजप्रताप सिंह यादव के खिलाफ टिप्पणी कर दी है। जानकारी होने पर जब विरोध किया तो सबक सिखाने की धमकी दी है। ज्ञापन में मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। नृप चौधरी, राजेश खटीक, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें