फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपाइयों ने की समीक्षा बैठक के लिए तैयारियां

Tue, 26 Dec 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा चुनावों को लेकर सपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 27 दिसंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा सीट के लिए कासगंज और एटा के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों को लखनऊ बुलाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी के साथ लोकसभा सीट के लिए चुनावी समीक्षा करेंगे।लखनऊ जाने से पूर्व सोमवार को सपा के कार्यालय पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी देवेश शाक्य समीक्षा बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को लेकर सपा व्यापक तैयारी कर रही है। पार्टी बेरोजगारी, सांप्रदायिकता, पिछड़ा वर्ग की नौकरियों में तैनाती, धनगर प्रमाण पत्र व 17 जातियों को दलित सूची में शामिल न किए जाने की मुद्दों पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर गंभीर हैं। पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि गंभीरता के साथ कार्य करें। जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बन रहे श्रीराम मंदिर के दर्शन को सरकार ट्रेन चला रही है, लेकिन बेरोजगारी के लिए आदि मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि 27 को आयोजित होने वाली बैठक काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें