फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की ढिलाई, सपा नेता का कोर्ट में सरेंडर

Wed, 27 Jul 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सपा नेता - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
बालूगंज में शुभ आकृति कांप्लेक्स में जूता व्यवसायी इरशाद उस्मानी (35) पुत्र हाजी रमजान को उनकी दुकान के बाहर गोली मारने के मामले में आरोपी सपा नेता हरिकांत यादव ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस की ढिलाई से वह सरेंडर करने में सफल रहा। कोर्ट ने नौ अगस्त तक के लिए उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें, शुक्रवार सुबह 8:30 बजे इरशाद पर गोलियां बरसाईं गई थीं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इरशाद के भाई मोहम्मद अंसार ने हरिकांत, पुष्पकांत, श्रीकांत, हरिकांत का साला अभिषेक और चालक मुकेश के खिलाफ थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार को अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को हरिकांत की पत्नी नीतू जैन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मंगलवार सुबह हरिकांत यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट में सरेंडर के दौरान उसने कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है। आरोप लगाया कि घटना के बाद सपा के एक पदाधिकारी ने उनके घर पर हमला बोला और तोड़फोड़ की। पत्नी के साथ अभद्रता की। जब पत्नी इसकी रिपोर्ट लिखाने थाने गई तो उसे ही केस में फंसाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें