फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कांड: पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए बिछाया जाल, सरेंडर करने नहीं आया सपा नेता का बेटा

Fri, 22 Nov 2019 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
आगरा के जगदीशपुरा दुष्कर्म कांड में सपा नेता के फरार चल रहे बेटे ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर नहीं किया। उसकी अर्जी पर तारीख लगी थी, लेकिन पुलिस ने कचहरी के बाहर पहरा लगा दिया था। माना जा रहा है कि इसी डर से वो नहीं आया। पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही है जबकि उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम है।
विज्ञापन


स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट वीके जायसवाल की कोर्ट में उसकी ओर से सरेंडर के लिए अर्जी दी गई थी। इस पर 21 नवंबर की तारीख लगी थी। कोर्ट ने पुलिस से आख्या मांगी थी, यह भी दे दी गई थी। माना जा रहा था कि वो सरेंडर के लिए आएगा। इस पर पुलिस ने उसे कोर्ट के बाहर से ही पकड़ लेने के लिए जाल बिछाया था, पर वो फंसा नहीं। 

इससे पहले इरादतनगर में दरोगा निशामक त्यागी को गोली मारने का आरोपी बबलू सरेंडर के लिए कार की डिक्की में बैठकर पहुंच गया था। इस कारण बृहस्पतिवार को पुलिस ने दीवानी कचहरी के बाहर कारों की डिक्की की भी चेकिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

जगदीशपुरा दुष्कर्म कांड में पांच आरोपी हैं। चार को जेल भेजा जा चुका है। सपा नेता का बेटा पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। उस पर इनाम बढ़ाने की तैयारी चल रही है। सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा का कहना है कि उसे शरण देने वालों को भी जेल भेजा जाएगा।

बता दें कि पीड़ित छात्रा आरोपी के पिता के स्कूल में ही पढ़ती थी। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसकी वीडियो बनाई गई। इसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया। इस मामले में कार्रवाई करने को लेकर पुलिस की भी लापरवाही सामने आई थी। इस पर एसएसपी बबलू कुमार ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें