फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन समस्याओं को हल करने के बजाए समाज को बांटने में जुटी भाजपा: रामगोपाल यादव

Fri, 21 Feb 2020 06:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशवासियों का ध्यान समस्याओं से भटकाने के लिए विवादास्पद मुद्दे पैदा कर रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को मैनपुरी के गांव ढकपुरा में आयोजित कार्यक्रम में आए रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा जन समस्याओं को हल करने के बजाए समाज को बांटने में जुटी है। भाजपा नेता नफरत के बीज बो रहे हैं। 

सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के दुख-दर्द को समझने वाला कोई नहीं है। इसलिए हम सभी को किसानों की मदद करनी चाहिए। उनकी समस्याओं का समाधान कराना चाहिए। 
विज्ञापन


रामगोपाल ने कहा कि देश में आर्थिक हालात खराब हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनेगी और जनता की समस्याओं का निदान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। 

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम: तेजप्रताप 

उधर, ग्राम भदाटी में निजी कॉलेज के उद्घाटन में आए पूर्व सपा सांसद तेजप्रताप यादव ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम बताया। उन्होंने कहा कि किसानों व आम आदमी की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें