सपा नेता सचिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में रैली में भारी भीड़ उमड़ी। गुरूद्वारा से भगवान टॉकीज होते हुए बल्केश्वर तक रैली निकाली गई। शिव मंदिर पर समापन हुआ। जहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान यदुवीर यादव, कुलदीप बाल्मीकि, विशाल गौड़, राज गुर्जर, फिरोज खान, सागर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
पिनाहट में हुआ अनुसूचित जाति सम्मेलन
पिनाहट के मानिकपुरा में रविवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रामगोपाल बघेल ने कहा कि पार्टी और उसके मुखिया आंबेडकर के दिखाए रास्ते को अपनाते हैं। विकास चौधरी, तेजपाल यादव, विनय यादव, अंकित जैन, अंकित यादव, विकाश वाल्मीकि, प्रेम किशोर आदि मौजूद रहे।