फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ब्रज में सपा काी पीडीए सियासत, गुर्जर नेताओं को सौंपी जातीय गोलबंदी की कमान; तीन दिन चलेगा जन संवाद

Fri, 21 Aug 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं को साधने के लिए पीडीए अभियान तेज कर दिया है। विधायक अतुल प्रधान और प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर को जन संवाद और पार्टी के सामाजिक समीकरण मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।
 
विज्ञापन
सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र में अपने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के साथ जातीय गोलबंदी तेज कर दी है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने इन क्षेत्रों में जातीय समीकरणों को साधने के लिए अपने प्रमुख गुर्जर नेताओं को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


राजनीतिक रणनीति के तहत, मेरठ की सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान 23 अगस्त को आगरा के फतेहाबाद स्थित राजाराम हाईस्कूल में आयोजित पीडीए जन-पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर को उनके सजातीय समाज के बीच पैठ मजबूत करने का जिम्मा सौंपा गया है।

लल्ला गुर्जर 22 अगस्त को मथुरा के छाता, 23 को बुलंदशहर के सिकंदराबाद, 24 को हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर और 25 अगस्त को बागपत में जन संवाद करेंगे। इन नेताओं को भ्रमण के बाद निर्धारित प्रारूप में अपनी रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रदेश कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें