फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गणतंत्र दिवस पर कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने जिले की तीनों तहसीलों में ट्रैक्टर रैलियां निकालीं। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए सपाइयों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शहर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। प्रदर्शन से पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों का अहित करने के लिए कृषि कानून लागू किए हैं। सपा इन कानूनों का विरोध करती है। इसके बाद सपाइयों ने किसरौली अड्डे से कलक्ट्रेट की ओर ट्रैक्टर रैली निकाली। इधर, गोरहा बैरियर पर किसानों को पुलिस ने रोक दिया। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर सपाइयों को लौटा दिया।
सहावर मुख्यालय पर विजेंद्र सिंह गौर, पटियाली में अहमद हुसैन और मुनेंद्र शाक्य के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैलियां निकाली गईं। प्रदर्शन के दौरान कासगंज में पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी, राजवीर साहू, प्रांजल यादव, अख्तर पठान कमल सिंह, मास्टर यादव, हरिओम शर्मा, सौरभ यादव, सचिन यादव, मनोज यादव, रौबिन साहू, अभिषेक गौरी, रविंद्र यादव, देवेंद्र यादव, देवेंद्र लेाधी, अबरार, हसद हुसैन, ओवेस राजू, अभय यादव, बृजेश यादव, डा. मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं पटियाली में शाहरुख खान, अभय प्रताप, मोहम्मद शाहिद, तारीक फारुकी, हसमत अली, अंकित यादव, निर्दोष तिवारी, सतीश, राघवेंद्र, बालिस्टर, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें