फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की खुशहाली के लिए सपा सरकार जरूरी: अखिलेश यादव

Sun, 14 Jun 2026 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोला प्लाजा फतेहाबाद पर अखिलेश यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता
विज्ञापन
फतेहाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शनिवार को आगरा आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 21 स्थित फतेहाबाद टोल प्लाजा पर सपाइयों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए साल 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र देते हुए अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और पार्टी की जनहितैषी नीतियों का प्रचार-प्रसार करें, क्योंकि बूथ स्तर पर मजबूती से ही साल 2027 में फतह हासिल की जा सकती है। टोल प्लाजा पर स्वागत करने वालों में श्रीकृष्ण वर्मा, प्रहलाद गुर्जर, सौरभ शर्मा, ठाकुर महेश सिसोदिया, आशीष शर्मा, विवेक शर्मा, अमन शर्मा, उदयवीर सिंह, रामवीर सिंह, विष्णु गुर्जर, असलम खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें