आगरा। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने बुधवार को महानगर कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की। आगामी चुनावों और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय और नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
ठाकुर विजय सिंह और रवि मेहरा को महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नरेंद्र सिंह नंद को महानगर मीडिया समन्वय नियुक्त किया गया है। अफरोज सैफी, जगदीश यादव और गौरव वाल्मीकि को महानगर सचिव बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है। इस अवसर पर पुष्पेंद्र शर्मा, चौधरी फरहान, मधुकर अरोड़ा, नितिन वर्मा, राजकुमार राठौर, नीटू यादव और शिवम चौहान सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।