फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोबारा मतगणना की याचिका पर एसपी चुनाव ने मांगी आख्या

Tue, 06 Jun 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दोबारा मतगणना की याचिका पर एसपी चुनाव ने मांगी आख्या
विज्ञापन

- नगर पालिका और नगर पंचायत बेवर के चेयरमैन का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नगर पालिका मैनपुरी और नगर पंचायत बेवर के चेयरमैन पद की दोबारा मतगणना कराने के लिए दायर की गई याचिका के संबंध में पुलिस मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक चुनाव ने आख्या मांगी है। 12 बिंदुओं पर मांगी गई आख्या को पूर्ण करने के लिए पुलिस विभाग के कर्मचारी अभिलेख खंगाल रहे हैं। याचिका जिला जज के न्यायालय में दायर की गई है।
नगर पालिका मैनपुरी के चुनाव में चेयरमैन पद की सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा और नगर पंचायत बेवर के चेयरमैन पद के सपा प्रत्याशी अरुण दीक्षित उर्फ अन्नू ने मतगणना में बेईमानी करने का आरोप चुनाव अधिकारियों पर लगाया है। दोबारा मतगणना कराने के लिए जिला जज के न्यायालय में दोनों ने अलग-अलग याचिका दायर की है। दोनों याचिकाओं को मंजूर किए जाने के बाद चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों सहित निर्वाचन अधिकारियों को नोटिस भेजे गए हैं। याचिकाओं की सुनवाई एक अगस्त को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा मतगणना कराने के लिए दायर की गई याचिकाओं के संबंध में पुलिस मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक चुनाव ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से आख्या मांगी है। 12 बिंदुओं पर विस्तृत और स्पष्ट आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक चुनाव का पत्र मिलने के बाद पुलिस विभाग के कर्मचारी अभिलेख खंगाल कर आख्या तैयार करने में लगे हुए हैं। आख्या में याचिका दायर करने का मुख्य कारण स्पष्ट रूप से अंकित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें