फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन के विवाद में चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Tue, 06 Jun 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान हुआ था विवाद, बिछवां क्षेत्र का मामला
बिछवां। गांव नगला भगत में गैर समुदाय के लोगों द्वारा जमीन पर कब्जे के मामले में चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोमवार को पैमाइश करने गई टीम के साथ अभद्रता की गई थी। वहीं एक युवक को पीटा गया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद एटा के श्याम नगर निवासी सत्येंद्र ने थाना क्षेत्र के गांव नगला भगत में पत्नी के नाम करीब साढ़े चार बीघा जमीन कुछ वर्ष पूर्व खरीदी थी। एक मई को पत्नी विजय देवी व पुत्र अमन कुमार जगह को देखने आए तो देखा कि गांव निवासी गैर समुदाय के वहां तालाब खोद रहे थे। शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर सोमवार को राजस्व की टीम पैमाइश करने गई तो वहां टीम के साथ भी अभद्रता की गई। उक्त घटना के बाद सत्येंद्र की ओर से गांजी खां, उसके पुत्र इरशाद, मुर्तजा व पत्नी सहजादी बेगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि आरोपियों ने जमीन छोड़ कर चले जाने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें