फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुजारी की हत्या में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

Tue, 30 Dec 2025 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। विप्रावली गांव के समीप चंबल के बीहड़ स्थित रूहाई चौमुखा माता मंदिर में रविवार की पुजारी पातीराम कुशवाहा (68) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मौके की जांच की और फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पर दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्या की कोई वजह खंगाल नहीं सकी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुजारी का शव घर पहुंचा। शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




पिनाहट कस्बे के रहने वाले पातीराम कुशवाहा प्राचीन रोहाई आश्रम के चौमुखा माता मंदिर में करीब 25 वर्षों से पुजारी थे। रविवार को उनका शव खून से लथपथ चारपाई पर मिला था। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ एसीपी पिनाहट गिरीश कुमार और सर्किल फोर्स मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुजारी की हत्या के खुलासे के लिए डीसीपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने दो टीमों का गठन किया है। सोमवार को दोनों टीमें क्षेत्र में जांच और संभावित सुरागों की तलाश में सक्रिय रहीं, लेकिन देर शाम तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा अभी परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें