फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा दावेदारों की बढ़ी धड़कन

Fri, 20 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की मुहर लगते ही सपा दावेदारों की धड़कन बढ़ गई है। क्याेंकि सपा नए सिरे से अपने प्रत्याशियों की सूची तैयार कर रही है। उम्मीद है कि पार्टी आज (शुक्रवार) अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दे। मगर, इससे पहले ही मुख्यमंत्री के आश्वासन पर कुछ दावेदारों ने नामांकन पत्र लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि सपा काफी पहले अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी थी। मगर, पार्टी में कलह के बाद इस सूची को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सूची जारी कर दी थी। चूंकि यह सूची गठबंधन से पहले और विवाद के बीच जारी की गई थी, ऐसे में इस सूची को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। नये समीकरणों के तहत बताया शहर की उत्तर और दक्षिण के अलावा देहात की खेरागढ़ सीट कांग्रेस के खाते में डाली जा रही है। ऐसे में खेरागढ़ को छोड़कर बाकी दोनों सीटों के प्रत्याशियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। खेरागढ़ प्रत्याशी पक्षालिका सिंह पहले ही पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। ऐसे में यह सीट पहले ही खाली हो गई है। इधर, नई सूची जारी होने से पहले ही सपा के कुछ दावेदारों ने नामांकन पत्र लेना शुरू कर दिया है। इसमें एत्मादपुर से दावेदारी कर रहे नरेंद्र धनगर भी शामिल हैं। उन्होंने गुरुवार को नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें