फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: इस मुद्दे पर एक हुई सपा छात्रसभा और एनएसयूआई, कुलपति का घेराव किया; गाड़ी रोकी

Wed, 31 Jan 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय में हुई मारपीट की घटना के मामले में सपा छात्रसभा और एनएसयूआई एक हो गए हैं। दोनों ही छात्र संगठनों ने कुलपति कार्यालय का घेराव ही नहीं किया, बल्कि उनकी गाड़ी तक रोक ली।
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 24 जनवरी को हुई मारपीट की घटना के मामले में समाजवादी छात्र सभा और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने मंगलवार को कुलपति का घेराव किया। पहले उनके कार्यालय के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया। वह जाने लगीं तो उनकी गाड़ी के आगे बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र नेताओं को समझाया।
विज्ञापन


छात्र नेता मांग कर रहे थे कि 24 जनवरी की घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाए। वहीं, विश्वविद्यालय ने जो जांच कमेटी गठित की है, उसमें से चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनु प्रताप सिंह को हटाया जाए। सुरक्षा एजेंसी को भी हटाए जाने की मांग की है। विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा के मुताबिक दोनों छात्र संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कुलपति से वार्ता करने के लिए पहुंचे थे, मिलने का समय न दिए जाने पर उनके कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। देर तक किसी के वार्ता के लिए न आने पर छात्र नेता कुलपति कार्यालय में घुस गए और अंदर ही बैठ गए।

जब कुलपति जाने लगीं तो छात्र नेता बाहर निकलकर उनकी गाड़ी के आगे बैठ गए। हरीपर्वत थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने कुलपति से बात करके संगठन के पदाधिकारियों से मामले में उचित कदम उठाए जाने के लिए एक दिन का समय मांगा। इसके बाद छात्र नेता हटे। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार का कहना है कि जब तक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। समाजवादी छात्रसभा के अनुराग ठाकुर, राजन ठाकुर मानवेंद्र सिंह अभय यादव व एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कुलदीप दीक्षित, हेमंत सिंह जादौन, अभिषेक विद्यार्थी, रजत भारती, राघव शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें