कासगंज। नगरपालिका गंजडुंडवारा परिषद में मतगणना के दौरान कांटे का मुकाबला सामने आया। कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी संजीव महाजन को साइकिल से रफ्तार भरते हुए सपा प्रत्याशी मुनव्वर हुसैन ने 866 मतों से हरा दिया। बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।
सपा प्रत्याशी हाजी मुनव्वर हुसैन को कुल 8868 मत मिले। पहले चक्र में वह भाजपा प्रत्याशी संजीव महाजन से पिछड़ गए। उन्हें 1373 मत मिले और भाजपा को 1809 मत मिले। बसपा के मोहम्मद स्वालेह को कुल 573 मत मिले। दूसरे चक्र में साइकिल ने भाजपा प्रत्याशी से मुकाबला करते हुए रफ्तार भरी। उन्हें 1732 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 1388 मत मिले और बसपा को 877 मत मिले। तीसरे चक्र में भाजपा ने लंबी छलांग लगाई और 2487 मत मिले। जबकि सपा प्रत्याशी को 807 और बसपा प्रत्याशी को 621 मत मिले। चौथे चक्र में भी भाजपा की बढ़त बनी।
भाजपा प्रत्याशी को 1787 मत मिले। जबकि सपा प्रत्याशी को 1034 मत मिले और बसपा प्रत्याशी को 888 मत मिले। पांचवे चक्र में फिर साइकिल ने रफ्तार पकड़ी और भाजपा की बढ़त खत्म कर दी। पांचवे चक्र में साइकिल को 1992 मत मिले। जबकि भाजपा को 458 मत मिले। इस चक्र में बसपा ने 910 मत प्राप्त किए। छठवें चक्र में साइकिल की रफ्तार जारी रही। सपा प्रत्याशी ने 1926 मत प्राप्त किए। जबकि भाजपा प्रत्याशी को इस चक्र में मात्र 69 मत मिले। बसपा को 599 वोट मत मिले। गंजडुंडवारा में सपा और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला रहा। इसमें सपा प्रत्याशी को कुल 8868 मत मिले और भाजपा प्रत्याशी को 8002 और बसपा प्रत्याशी को 4470 मत मिले।