फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नजदीकी संघर्ष में भाजपा को मिली सोरोंजी नगरपालिका सीट

Sun, 14 May 2023 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। तीर्थनगरी सोरोंजी में भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल महेरे का निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना देवी व बसपा प्रत्याशी सुनील से कांटे का मुकाबला हुआ। तीन चक्रों तक भाजपा प्रत्याशी महेरे लगातार पिछड़ते रहे। बड़ी मुश्किल में चौथे और पांचवे चक्र में जाकर 213 मतों से जीत हासिल हुई।
विज्ञापन



तीन चक्रों तक निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना आगे रहीं। पहले चक्र में निर्दलीय अर्चना को 694, बसपा के सुनील कुमार को 627, भाजपा के रामेश्वर दयाल को 505 मत मिले। दूसरे चक्र में बसपा के सुनील कुमार को सर्वाधिक 762 मत मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना देवी को 506 और भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर महेरे को 453 मिले। तीसरे चक्र में निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना देवी आगे रहीं। उन्हें 818 मत मिले।

भाजपा प्रत्याशी को 559 और बसपा प्रत्याशी को 296 मत मिले। तीन चक्रों तक निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना देवी की बढ़त बनी रही। चौथे चक्र में भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर महेरे को सर्वाधिक 1007 मत मिले। जबकि निर्दलीय अर्चना को 851 मत मिले और सुनील कुमार को 245 मत मिले। पांचवे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने लंबी छलांग लगाई और यहां आकर निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना देवी की बढ़त खत्म हुई। भाजपा के रामेश्वर दयाल महेरे को 1070 मत मिले। जबकि निर्दलीय अर्चना को 512 और बसपा प्रत्याशी सुनील कुमार 485 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी को कुल 3594 मत मिले। जबकि निर्दलीय अर्चना यादव को 3381 मत मिले और बसपा के सुनील कुमार को 2415 मत मिले। कड़े मुकाबले के बाद भाजपा के रामेश्वर दयाल महेरे को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें