सपा प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान हुआ। आगरा शिक्षक खंड से सपा प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल ने मतदान के दाैरान गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए। मीडिया से बात करते हुए सपा प्रत्याशी फूट-फूटकर रो दिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह लखनऊ की शादी ईदगाह में जाकर धर्म परिवर्तन कर लेंगे।