फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: निकाय चुनाव से पहले बड़ पीआरओ सहित 13 पुलिस कर्मी हुए स्थानांतरित, जारी हुई लिस्ट

Fri, 28 Oct 2022 07:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बृहस्पतिवार की देर रात 5 निरीक्षक और 8 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। अनिल कुमार दोहरे को क्राइम ब्रांच से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक का पीआरओ बनाया गया है।
 
विज्ञापन
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने 13 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को स्थानांतरित किया है। अनिल कुमार दोहरे को नया पीआरओ नियुक्त किया गया है। वर्तमान पीआरओ हरजीत सिंह को सोशल मीडिया सेल प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बृहस्पतिवार की देर रात 5 निरीक्षक और 8 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। अनिल कुमार दोहरे को क्राइम ब्रांच से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक का पीआरओ बनाया गया है। निरीक्षक रफत मजीद को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच भेजा है। निरीक्षक गंगा प्रसाद को पुलिस लाइन से प्रभारी चुनाव प्रकोष्ठ बनाया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक अमरेश सिंह को इंस्पेक्टर क्राइम, अमांपुर का प्रभार सौंपा है। अवनीश कुमार को इंस्पेक्टर क्राइम अमांपुर से थाना ढोलना में इसी पद पर तैनात किया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अतुल कुमार को ढोलना से चौकी प्रभारी नदरई, थाना कासगंज नियुक्त किया है। 

नदरई चौकी इंचार्ज कमल सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक ढोलना का पद दिया गया है। पीआरओ हरजीत सिंह को प्रभारी सोशल मीडिया सेल बनाया गया है। धर्मेंद्र सिंह को प्रभारी कस्बा चौकी, सोरोंजी से थाना, सिढ़पुरा भेजा गया है। उप निरीक्षक कमल त्रिमल सिंह को पुलिस लाइन से कस्बा चौकी सोरोंजी का प्रभारी बनाया है। कछला चौकी से किशन सिंह को थाना सोरोंजी भेजा गया है। सोरोंजी थाने में तैनात शरद यादव को पुलिस चौकी कछला का  प्रभारी नियुक्त किया है। ढोलना थाने से हरवीर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। ढोलना थाने में तैनात उप निरीक्षक राजभूषण का सिढ़पुरा थाना में किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें