फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल समर्थकों में असमंजस टीम अखिलेश खुलकर मैदान में 

Sat, 31 Dec 2016 12:39 AM IST
शिवपाल समर्थकों में असमंजस टीम अखिलेश खुलकर मैदान में 
विज्ञापन
शिवपाल समर्थकों में असमंजस टीम अखिलेश खुलकर मैदान में  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चरम पर पहुंची परिवार की कलह में शिवपाल समर्थकों के तेवर नरम हैं तो टीम अखिलेश के तेवर गरमा गए हैं। वे खुलकर अखिलेश को नेता मानकर उनके समर्थन में आ गए हैं। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर पूर्व मंत्री व तमाम नेता शामिल हैं। आने वाले दिनों में वे संभावना बनने पर अखिलेश का झंडा तक उठाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

एक बार फिर सपा में मचे घमासान ने पार्टी को दो खेमों में बांट दिया है। पिछले कई दिनों से चल उठापटक में शुक्रवार शाम की अचानक ट्विस्ट आ गया। पिता के रिश्ते को दूर रखते हुए पार्टी मुखिया के नाते मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता क्या दिखाया, स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के होश फाख्ता हो गए। पहली मर्तबा उन्हें इस पर यकीन नहीं हुआ। हालांकि इस पर वे सुबह से ही नजर गढ़ाए बैठे थे। इस फैसले के बाद कई नेताओं के यहां बैठकें शुरू हो गईं। फोन पर एक-दूसरे से संपर्क साधकर उनका रुख जानने में जुट गए। साथ ही आगे की रणनीति पर भी मंथन किया। अखिलेश के समर्थकों ने तो मैदान में ताल ठोंक दी है। उन्होंने खुलकर अखिलेश को अपना नेता मान लिया है। आगरा विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य मदन गर्ग व श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि मुलायम सिंह का फैसला उचित नहीं है। हमारा समर्थन अखिलेश यादव को है और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। ऐसा ही कुछ अनिल रावत का कहना है। कहा कि पार्टी में अधिकांश लोग अखिलेश यादव के समर्थक हैं। पार्टी की मजबूती नेताजी के हाथों में हैं लेकिन आज का सच अखिलेश है।

वर्जन
अखिलेश यादव हमारे नेता हैं। हम खुलकर उनके साथ हैं। उन्होंने प्रदेश और पार्टी दोनों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। वो जैसा आदेश देंगे, हम उस पर अमल करेंगे।
विज्ञापन

- कुशल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष

हमारे नेता अखिलेश यादव हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जो कुछ किया, वह गलत और असंवैधानिक है। हम अखिलेश के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे।
- शिवकुमार राठौर, पूर्व मंत्री

युवा पीढ़ी ही नहीं, प्रदेश के लोगों की धड़कन बन गए हैं अखिलेश यादव। जनता के विश्वास पर खरा उतरकर और वादों को पूरा कर मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने खुद को स्थापित किया है। हमारा उनको समर्थन है।
विज्ञापन

- वाजिद निसार, पूर्व महानगर अध्यक्ष

फिलहाल कुछ नहीं कहना। सब कुछ जल्द ठीक हो जाएगा।
- राम सहाय यादव, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें