सोरोंजी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कच्ची शराब बनाने के आरोपी व बरामद उपकरण
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोरोंजी थाना पुलिस ने कच्ची शराब बनाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 16 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। 100 लीटर लहन नष्ट किया है। शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोरोंजी थाना पुलिस ने गांव चंदवा में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। चंदवा में चंद्रभान के खेत में अवैध शराब बनाई जा रही थी। यह शराब सूरज एवं महेंद्र के द्वारा बनाई जा रही थी। सोमवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मौके पर शराब बनाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। शराब बनाने की भट्ठी भी बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर मिले 100 लीटर लहन को नष्ट कर दिया। दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। सोरोंजी के कोतवाली निरीक्षक डीके सिसोदिया ने यह कार्रवाई पुलिस टीम के साथ स्वयं की।