फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो तीर्थस्थलों को सीधे जोड़ेगी सोरोंजी-अयोध्या बस सेवा

Sun, 03 Mar 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी तीर्थनगरी और श्रीराम के धाम अयोध्या को जोड़ने के लिए रोडवेज ने तैयारी की है। जल्द ही सोरोंजी से अयोध्या तक बस का संचालन 11 मार्च से शुरू किया जाएगा। यह बस कानपुर, लखनऊ होकर अयोध्या तक जाएगी। इसके लिए समय-सारिणी भी निर्धारित की गई है। अयोध्या मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए उत्सुकता बढ़ी है। लोग अयोध्या धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने के लिए लगातार मांग कर रहे थे। कायस्थ महासभा ने इस संबंध में ज्ञापन एआरएम को देकर अयोध्या के लिए बस चलाने की मांग की थी। रोडवेज ने लोगों की मांग को देखते हुए रोडवेज बस का संचालन सीधे अयोध्या तक चलाने का निर्णय लिया है। बस शुरू होने से श्रीराम के दर्शन को जाने वाले भक्तों को सीधी रोडवेज बस सेवा मिल जाएगी। यह बस सोरोंजी से कानपुर, लखनऊ होते हुए अयोध्या तक पहुंचेगी और फिर वापसी में सोरोंजी तक जाएगी।बस सेवा शुरू की जाएगी। इसकी समय सारिणी भी निर्धारित की गई हैं। जिससे अयोध्या श्रीराम के दर्शन करने वाले भक्तों की यात्रा आसान होगी। इस बस में रामधुन भी बजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें