फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के खातिर बेटे हुआ पिता के खून का प्यासा, उनकी पिस्टल से ही दाग दी गोली

Sat, 27 Oct 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
गोली
विज्ञापन

एटा के थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव नगला दुर्जन में एक बेटे ने अपने पिता को गोली मार दी। बेटा पिता से जमीन का बैनामा करने के लिए कह रहा था। पिता ने इंकार किया तो उसने उनकी ही पिस्टल से हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव नगला दुर्जन निवासी गजराज सिंह पुत्र साहब सिंह सुबह अपने घर पर थे। इसी दौरान पुत्र राजवीर उनके पास पहुंचा। उसने पिता से जमीन का बैनामा कराने की बात कही। पिता ने जमीन उसके नाम करने से इंकार कर दिया। 

आरोप है कि इससे बौखलाए बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल उठा ली और पिता पर गोली चला दी। पैर में गोली लगते ही गजराज सिंह घायल होकर जमीन पर गिर गए। उसी समय परिजनों ने उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर बताते हुए आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना निधौलीकलां प्रभारी दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि पिता पुत्र के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इस पर बेटे ने पिता को गोली मार दी है। गोली मारने वाला युवक शराब पीने का शौकीन बताया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें