फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्लाद बना बेटा: मां को बेरहमी से मार डाला...ईंट से कूंचा सिर; फिर लाश के पास बैठकर फूट-फूटकर रोया

Thu, 10 Oct 2024 09:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मां ने जिस मकान को बेचा था, उसकी रकम का बंटवारा हो चुका था। इसके बाद वो कुछ और रुपये मांग रहा था। नहीं देने पर आरोपी ने मां का कत्ल कर दिया। 
विज्ञापन
जल्लाद बेटे का खूनी खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में महज पांच हजार रुपये के विवाद को लेकर आरोपी ने मां की ईंट से कूंच कर हत्या कर दी। घटना को जीटी रोड के पास अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। हत्या करने के बाद आरोपी बेटा लाश के पास बैठा रहा। वो फूट-फूटकर रोया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला जगत नगर निवासी शकुंतला देवी उर्फ सगुना (60) ने कुछ दिन पहले जीटी रोड स्थित ईदगाह के सामने एक मकान की 10.20 लाख रुपये में बिक्री की थी। बिक्री के बाद मिले रुपये को अपने दोनों बेटों को दे दिया था। कुछ रुपया अपने पास रखा था। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे बड़ा बेटा विजय उर्फ बबलू शकुंतला के पास आया और 5 हजार रुपये की मांग करने लगा। जिस पर मां ने कहा कि अभी तो मकान बिक्री कर उसे रुपये दिए हैं। अब उसे 5 हजार रुपये की क्या जरूरत आन पड़ी। 

 

इस बात को लेकर आरोपी आग बबूला हो गया और मां से झगड़ा करने लगा। शकुंतला गुस्से में उठ कर ईदगाह के पास स्थित अपने दूसरे मकान की ओर जाने लगी। तभी गुस्से में विजय भी पीछे चल दिया और जीटी रोड पर ईदगाह स्थित घर से कुछ दूरी पर मां को रोक कर सिर पर ईंट से वार कर दिया। मां जमीन पर गिर गई तो आरोपी ने सिर पर कई वार किए। जिसके चलते शकुंतला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।


 

दिनदहाडे़ हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शकुंतला देवी की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है।

 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक  विनोद कुमार ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर हुए झगडे़ के बाद आरोपी ने मां की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें