फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते का खून: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग मां-बाप को काट डाला, नातियों ने भी किए वार

Sun, 19 Jan 2020 10:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले के बाह क्षेत्र में शनिवार को सनसनीखेज वारदात हुई। गांव पुरा जसोल गांव में एक व्यक्ति अपने पुत्रों के साथ मिलकर मां और पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। 
विज्ञापन


बेटे का पिता से घर में बनी दुकान को खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था। सीओ बाह रीतेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गांव पुरा जसोल निवासी डालचंद्र पुरवंशी (70) एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनके दो बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा रामशंकर और छोटा बेटा कुलवीर सिंह हैं। रामशंकर गांव में ही किराये पर मकान लेकर रहता है। 
विज्ञापन


वहीं कुलवीर बटेश्वर में रहता है। डालचंद्र पुरवंशी पत्नी रामकली और कुलवीर के सात साल के बेटे शिवा के साथ रहते थे। घर में उनकी एक परचून की दुकान है। इसे रामशंकर चला रहा था। 

दुकान को लेकर था विवाद

बेटे कुलवीर ने बताया कि पिता कुछ महीने से भाई रामशंकर से दुकान खाली करने के लिए बोल रहे थे। चार दिन पहले भी विवाद हो गया था। शनिवार सुबह रामशंकर ने दुकान खाली कर दी। 

शनिवार दोपहर तकरीबन 3:30 बजे रामशंकर अपने बेटों अमित और अजीत के साथ घर में घुस आया। पिता डालचंद्र और मां रामकली (68) पर हमला बोल दिया। उन्होंने कुल्हाड़ी से डालचंद्र पुरवंशी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। 

खाना बना रही मां जब बचाने आईं तो उस पर भी कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामकली को आगरा पहुंचाया, जहां उनकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन

घटना से चार दिन पहले हुआ था शांतिभंग में चालान

डालचंद्र पुरवंशी का चार दिन पहले भी दुकान खाली कराने को लेकर विवाद हुआ था। वो किसी भी सूरत में राम शंकर को अपने साथ नहीं रखना चाहते थे। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक हो गई थी। जिसकी शिकायत रामकली ने पुलिस से की थी। 

पुलिस ने डालचंद्र पुरवंशी, राम शंकर, अजीत, अमित को मौके से पकड़ा था। दुकान खाली करने की हामी भरे जाने पर उनमें समझौता हो गया था। इसीलिए पुलिस ने चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। समझौते के मुताबिक राम शंकर ने दुकान खाली भी कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें