आगरा के नाई की मंडी स्थित मोहल्ला हलका मदन में 65 वर्षीय हेतचंद और उनके बेटे 25 वर्षीय सोनू की मौत हो गई। घर में पिता-पुत्र ही रहते थे। बुधवार सुबह दस बजे पहले सोनू ने अपने दोस्त को फोन करके पिता की मौत की जानकारी दी।
जब पड़ोसी घर पहुंचे तो सोनू की सांस चल रही थीं। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। इसमें प्रथमदृष्टया मौत का कारण बीमारी पाया गया है।
हलका मदन निवासी 65 वर्षीय हेतचंद धागा बनाने का काम करते थे। उनकी पत्नी की 15 साल पहले मौत हो गई थी। उनका इकलौता बेटा 25 वर्षीय सोनू था। वो पॉलिथीन बेचता था। उनका और कोई सहारा न था।