फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में मिला पिता का शव, एक घंटे बाद बीमार बेटे ने भी दम तोड़ा, पोस्टमार्टम में सामने आई यह वजह

Thu, 12 Dec 2019 11:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के नाई की मंडी स्थित मोहल्ला हलका मदन में 65 वर्षीय हेतचंद और उनके बेटे 25 वर्षीय सोनू की मौत हो गई। घर में पिता-पुत्र ही रहते थे। बुधवार सुबह दस बजे पहले सोनू ने अपने दोस्त को फोन करके पिता की मौत की जानकारी दी। 
विज्ञापन


जब पड़ोसी घर पहुंचे तो सोनू की सांस चल रही थीं। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। इसमें प्रथमदृष्टया मौत का कारण बीमारी पाया गया है।

हलका मदन निवासी 65 वर्षीय हेतचंद धागा बनाने का काम करते थे। उनकी पत्नी की 15 साल पहले मौत हो गई थी। उनका इकलौता बेटा 25 वर्षीय सोनू था। वो पॉलिथीन बेचता था। उनका और कोई सहारा न था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में अकेले रहते थे पिता-पुत्र

हेत चंद्र की भतीजी पूजा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह दस बजे सोनू ने घर के पास रहने वाले दोस्त लकी को फोन किया। उससे कहा कि पिता की मौत हो गई है। इस पर पड़ोसी घर पहुंच गए। हेतचंद का शव चारपाई पर पड़ा था। सोनू भी दूसरी चारपाई पर था। 

यह देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोनू से बात की। उसने चाय पीने के लिए मांगी। इस पर उसे चाय दिलवाने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां एक घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई।

थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि पिता-पुत्र अकेले रहते थे। उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। उनके घर से सिक्के, सौ-सौ के नोट के अलावा पुराने 500 के नोट मिले हैं। 

हेतचंद का बैंक खाता और एफडी भी हैं। इसके अलावा घर में सिलिंडर, चूल्हा सहित अन्य सामान भी रखा मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण बीमारी से होना आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें