फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बुजुर्ग पिता के वापस मिलने पर इतनी खुशी शायद ही किसी को हो, बेटे ने पूरे गांव में बांटी मिठाई

Mon, 21 Mar 2022 10:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बुजुर्गों को आज के समय में कुछ लोग बोझ समझते हैं। उन्हें धक्के खाने के लिए इधर-उधर भटकता छोड़ देते हैं। ऐसे लोगों के लिए आगरा का एक युवक मिसाल बन गया है, जिसके पिता घर के अचानक कहीं गायब हुए तो वह उनकी तलाश में खूब दौड़ा। जब बुजुर्ग पिता मिल गए तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
82 साल के रमजानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कागारौल थाना क्षेत्र के गांव गढ़मुक्खा के 82 साल के बुजुर्ग अचानक कहीं चले गए। घर में जब वे कहीं नहीं मिले तो पूरा परिवार परेशान हो गया। बेटे ने थाने में जाकर पिता की गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस बुजुर्ग की तलाश के प्रयास कर रही थी, उस दौरान ही बुजुर्ग गांव के पास ही मिल गए। पिता के मिलने पर बेटे सहित पूरे परिवार में खुशियों का माहौल छा गया।

विज्ञापन

  
थाना क्षेत्र कागारौल के गांव गढ़मुक्खा निवासी 82 साल के रमजानी अपने परिवार के साथ घर पर ही रहते हैं। बताया गया कि रविवार सुबह वे घर से अचानक कहीं चले गए। ये पहला मौका था जब वे किसी को बिना बताए घर से गए थे। परिवार को लोगों को जब वे कहीं नहीं दिखे, तो सभी परेशान हो गए। बेटे शाहबुद्दीन ने बुजुर्ग पिता की तलाश शुरू कर दी।

बुजुर्ग रमजानी को गांव के आसपास क्षेत्र के अलावा रिश्तेदारियों में भी तलाश किया गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। थक हारकर शाम को शाहबुद्दीन ने थाने में जाकर पुलिस को लिखित में गुमशुदगी की तहरीर दी। 
विज्ञापन


वहीं आज सुबह जब राहगीर गांव के बाहर टहलने निकले तो खेतों में बुजुर्ग रमजानी को सोते हुए देखा। इसकी खबर जैसे ही परिवार को लगी, तो सभी मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग पिता के मिल जाने से घर में खुशी का माहौल छा गया। शाहबुद्दीन ने बुजुर्ग पिता के सकुशल मिल जाने की खुशी में पूरे गांव में मिठाई बांटी। वहीं इस समबंध में पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें