फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित पिता को दिल्ली से दिखाकर लौट रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिल्ली के ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट से अपने कैंसर पीड़ित पिता को दिखाकर वापस लौट रहे युवक की बस में अचानक मौत हो गई। युवक सीट पर बैठे-बैठे गिर पड़ा। परिवार के लोग कासगंज आने पर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

हादसे का शिकार युवक मनोज(26) पुत्र नेत्रपाल निवासी सिहोंला थाना ढोलना हुआ। बताया गया कि मनोज के पिता नेत्रपाल कैंसर से पीड़ित हैं। आगरा में चिकित्सकों ने नेत्रपाल को कैंसर की बीमारी बताई और उच्च चिकित्सा के लिए कहा। आगरा के चिकित्सकों के परामर्श पर युवक मनोज उन्हें लेकर दिल्ली गए। जहां ऑल इंडिया में नेत्रपाल का परीक्षण किया गया। ऑल इंडिया में परामर्श करने के बाद सोमवार की रात्रि को युवक मनोज अपने पिता व अन्य लोगों के साथ कासगंज की बस में सवार होकर वापस लोट रहे थे।
रास्ते में अचानक ही मनोज बेहोश होकर बस की सीट से नीचे गिर पड़ा। परिवार के लोगों व सहयात्रियों ने मनोज का उठाया लेकिन वह बेहोशी की अवस्था में था। कासगंज पहुंचकर परिवार के लोग उसे जिला चिकित्सालय ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। युवक के चाचा रामबाबू ने बताया कि सब कुछ अचानक ही हुआ। उन्होंने जहरखुरानी की आशंका को भी नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें