फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोर कलयुग: बूढ़ी मां को लोहे की रॉड से इस कदर पीटा, अस्पताल में करनी पड़ी भर्ती; वजह सुन रह जाएंगे हैरान

Tue, 21 Apr 2026 01:09 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के अलीगंज में एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी वृद्ध मां पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों और पड़ोसियों के हस्तक्षेप से महिला की जान बची, जबकि आरोपी बेटा फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घायल वृद्धा को अस्पताल लाए परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज कस्बे के मोहल्ला काजी में गुस्से में आकर एक युवक ने अपनी वृद्ध मां पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों के हस्तक्षेप पर वृद्धा की जान बचाई जा सकी। मामले का संज्ञान लेतेे हुए पुलिस घायल वृद्धा के बड़े बेटे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला काजी में बनवारी लाल का परिवार रहता है उनके दो बेटे-बहू साथ में रहते हैं। बनवारी लाल की वृद्ध पत्नी निर्मला देवी रविवार की रात को बिजली न होने पर गर्मी से परेशान होकर घर के बाहर सो रहीं थीं। इसकी जानकारी होने पर बड़े बेटे रमेश ने आपत्ति जताई, इस पर मां-बेटे में विवाद हो गया। गुस्से में आवेश खो बैठे रमेश ने लोहे की रॉड से अपनी मां पर हमला कर दिया। पैरों पर कई वार किए जाने से वह बुरी तरह घायल हो गईं।
विज्ञापन

चीखपुकार सुन पड़ोसी और उनका छोटा बेटा ब्रजेश, उसकी पत्नी ने हस्तक्षेप कर वृद्धा को बचाया। खून बहने पर वृद्धा को अस्पताल ले जाया गया। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पड़ताल शुरू कर वृद्धा के हमलावर बेटे रमेश की तलाश शुरु कर दी है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा मामले की जानकारी होने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है तहरीर न मिलने पर भी वृद्ध मां के हमलावर पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें