फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को न आई शर्म: मां के खाते से निकाली रकम, अब संपत्ति के लिए कर रहा प्रताड़ित; पुलिस ने दर्ज की FIR

Mon, 03 Aug 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 62 वर्षीय महिला ने बेटे पर धोखे से मोबाइल नंबर बैंक खाते से जोड़कर डेबिट कार्ड बनवाने और करीब दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की एक 62 वर्षीय महिला ने अपने बेटे पर बैंक खातों से करीब दो लाख रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर सिकंदरा थाने में बेटे हनी उर्फ दीपक सोलंकी और उसकी साथी मुस्कान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


विकासपुरी निवासी मिथलेश केवल हस्ताक्षर करना जानती हैं। उनके पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक में खाते हैं। उनका आरोप है कि बेटे ने धोखे से मोबाइल नंबर जोड़कर डेबिट कार्ड बनवा लिया और 1.79 लाख रुपये सहित कई बार रकम निकाली।

संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव भी बनाया जा रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पहले पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का रुख किया। सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें