कासगंज राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने पर छात्र सोमेंद्र को टेबलेट प्रदा?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा सात के छात्र सोमेंद्र के गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिलाधिकारी ने छात्र को पुरस्क़त किया। छात्र को टेबलेट, प्रतीक चिह्न एवं बधाईपत्र आदि प्रदान किया।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद एवं प्रदेश सरकार की सहायता से 50 वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी का लखनऊ में आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैलई के कक्षा 7 के छात्र सोमेंद्र ने मंडल से प्रथम स्थान पाने के बाद प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। छात्र ने प्रदर्शनी में परिवहन और नवाचार विषय पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया। उसके मॉडल को काफी सराहना मिली। उसके मॉडल पर प्रथम स्थान पर चयन कर लिया गया। छात्र की इस सफलता पर विभाग में हर्ष की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने छात्र व उसके माता पिता को कार्यालय में बुलाकर छात्र को पुरस्कार प्रदान करने के साथ ही बधाई पत्र प्रेषित किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव मौजूद रहे।