फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली ट्रैक के विद्युतीकरण के काम में मिलीं खामियां, निदेशक नाराज

विज्ञापन
कासगंज-बरेली ट्रैक पर विद्युतीकरण का निरीक्षण करते विकास निगम दिल्ली के निदेशक दिनेश चंद्र पांड - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा बरेली ट्रैक पर किए जा रहे विद्युतीकरण के काम का निरीक्षण निगम के निदेशक ने किया। विकास निगम दिल्ली से आए निदेशक ने निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां देखीं और नाराजगी जाहिर की। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि जल्द ही काम पूरा करें।
विज्ञापन

निदेशक दिनेश चंद्र पांडे ने टावर वैगन कार से बरेली सिटी से कासगंज तक विद्युतीकरण के काम का निरीक्षण किया। रामगंगा, बदायूं, उझानी, सोरों, कासगंज सिटी तक विद्युतीकरण के काम की प्रगति देखी। इस दौरान उन्हें स्विचिंग पोस्ट, विशेष पोर्टल की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। काम कर रहे अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे काम में तेजी लाएं और जहां जहां खामियां हैं वहां खामी दूर करें। समय रहते विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया जाए। 2021 तक का अनुबंध है। अनुबंध के निर्धारित समय तक काम पूरा करने के जिम्मेदारी रेल विकास निगम लिमिटेड की है। यदि अधीनस्थों ने काम में कहीं अनदेखी की तो यह लापरवाही मानी जाएगी। निरीक्षण के दौरान रेल विकास निगम के उपमहाप्रबंधक आरके सिंह, विनय श्रीवास्तव, जगन्नाथ मिश्रा, केएम विश्वकर्मा, बाईएस गंगवार, चंद्रभानु, अनुभव जैन, हीरा लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें