कासगंज में शनिवार को एक परीक्षा केंद्र पर राज्य पर्यवेक्षक ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा में दूसरे युवक के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्य पर्यवेक्षक रिचा गुप्ता शनिवार को निरीक्षण करने परीक्षा केंद्रों पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव मगथरा के भारती इंटर कॉलेज पर एक परीक्षार्थी से पहचान पत्र मांगा।
प्रवेश पत्र से मिलान करने पर उन्होंने पाया कि शैलेष नाम के परीक्षार्थी के नाम पर पवन नाम का युवक परीक्षा दे रहा था। पर्यवेक्षक ने तत्काल डीआईओएस को फर्जीवाड़ा करने वाले युवक पर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।