फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंभीरता से निस्तारित करें किसानों की समस्याएं

Thu, 19 Jun 2025 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों की समस्याएं सुनती डीएम ।
विज्ञापन
कासगंज। किसान दिवस का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अफसरों से कहा कि किसानों की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक गुणवत्तापूर्वक निराकरण किया जाएगा। इस दौरान किसानों ने चिकोरी का बकाया का भुगतान होने पर खुशी जताई। साथ ही गन्ना के बकाए मूल्य का भुगतान कराने की मांग भी उठाई।किसानों को समुचित विद्युत आपूर्ति दिए जाने का भी भरोसा दिया गया। सीडीओ सचिन ने कहा कि किसान गोशाला से एक-एक गाय लें और उनका पालन करें। इसके अलावा हर किसान एक पौधा मां के नाम जरूर लगाए। किसान दिवस में आए किसानों ने दोनों कार्यों पर अपनी सहमति जताई। सीडीओ ने पौधों की देखभाल जरूर करने का आह्वान किया। किसान दिवस में जिला गन्ना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, विद्युत निगम के अधिकारी,मंडी सचिव, उपनिदेशक कृषि ने भी किसानों से जुड़ी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उप कृषि निदेशक ने किसानों से कहा कि वह अपनी फसलों में डीएपी का कम से कम प्रयोग करें। डीएपी की जगह नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का प्रयोग करें। कीटनाशकों का कम प्रयोग करने के लिए भी किसानों को जागरूक किया। जिससे खेती विषैली न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें