फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वृद्ध महिला बंदियों को पेंशन दिलाने के निर्देश

Thu, 19 Jun 2025 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के गांव ​भिटौना में महिला की गोद  भरती राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ ।
विज्ञापन
कासगंज। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कासगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत भिटौना एवं आंगनबाड़ी केंद्र नगला हरदेव का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला जेल में महिला बैरक में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उनके उनके बच्चों का हाल भी पूछा। इस दौरान उन्होंंने वृद्ध महिला बंदियों को पेंशन दिलाने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करने व स्वच्छता रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुष्टाहार का वितरण नियमित रूप से किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। जेल में बंदी महिलाओं की समस्याओं को उन्होंने सुना व महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों के बारे में भी पूछा। उन्होंने महिलाओं को फल, बिस्किट व प्रयोग के सामान वितरित किए। 60 वर्ष से ऊपर आयु वाली महिलाओं की वृद्धावस्था पेंशन के लिए उन्होंने निर्देश दिए। वहीं विधवा महिलाओं की पेंशन बनवाने और जेल में महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी ललितेश चौहान, डिप्टी जेलर संदीप भास्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें