फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: हाईकोर्ट ग्रुप सी की परीक्षा में सॉल्वर बनकर आया शिक्षक गिरफ्तार, तीन लाख में लिया था पास कराने का ठेका

Sun, 18 Dec 2022 10:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप सी की परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर शिक्षक है। वह बिजनौर के एक युवक की जगह पर परीक्षा देने आया था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सॉल्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप सी की परीक्षा में रविवार को न्यू आगरा क्षेत्र स्थित जिम कार्वेट स्कूल में एक सॉल्वर पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया शख्स शिक्षक है। उसने तीन लाख रुपये में परीक्षा में पास कराने का ठेका लिया है। पुलिस ने आरोपी और परीक्षार्थी के खिलाफ परीक्षा अधिनियम और धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया कि रविवार को हाईकोर्ट ग्रुप सी की परीक्षा थी। परीक्षा में सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने के बारे में खुफिया इनपुट मिला था। इस पर विशेष टीम को लगाया गया। जिम कार्वेट स्कूल में मेरठ एसटीएफ ने सॉल्वर के आने की जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम छानबीन में लग गई। पुलिस ने एक परीक्षार्थी को पकड़ लिया। 

बिजनौर के युवक की जगह देने आया था परीक्षा 

पूछताछ में उसके सॉल्वर होने की पुष्टि हुई। आरोपी मंसुखपुरा के ककरौली गांव का निवासी कुलदीप है। वह बिजनौर निवासी विकास कुमार राठी के नाम पर परीक्षा देने आया था। उसने तीन लाख रुपये में पास कराने का ठेका लिया था। आरोपी कुलदीप शिक्षक है। 

पुलिस को आशंका है कि वह किसी गैंग के संपर्क में था। कोचिंग सेंटर के माध्यम से परीक्षार्थियों के संपर्क में आता है। पुलिस अब उसके संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही गैंग के बारे में भी पता कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें