कस्बा में दशहरा के दिन मेला में दो युवकों की पुलिस कर्मियों ने पिटाई कर दी। पिटाई का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि उक्त घटना के संबंध में किसी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
थाना क्षेत्र में दशहरा के दिन मंगलवार को मेला का आयोजन किया गया था। मेला में देर रात तक लोग पहुंचते रहे। इस बीच एक दुकान के पास कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे और दो युवकों को पकड़ लिया। आरक्षियों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई की और पकड़ कर ले गए। इस दौरान वहां तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। युवकों को पीटे जाने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि दोनों युवक कौन थे और पुलिसकर्मी उन्हें क्यों पीट रहे थे। इसके बारे में समाचार लिखे जाने तक कोई जानकारी नहीं हो सकी। वहीं किसी भी पक्ष की ओर उक्त घटना के संबंध में थाने में भी तहरीर नहीं दी गई।